भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

झूला झूलै री / माखनलाल चतुर्वेदी

Kavita Kosh से
Dkspoet (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 10:17, 6 अक्टूबर 2009 का अवतरण

यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

संपूरन कै संग अपूरन झूला झूलै री।
दिन तो दिन, कलमुँही साँझ भी अब तो फूलै री।
गड़े हिंडोले, वे अनबोले मन में वृन्दावन में,
निकल पड़ेंगे डोले सखि अब भू में और गगन में,
ऋतु में ऋचा में किसके रिमझिम-रिमझिम बरसन,

झांकी ऐसी सजी झूलना भी जी भूलै री।
संपूरन के संग अपूरन झूला झूलै री।

रूठन में पुतली पर जी को जूठन डोलै री,
अनमोली साधों में मुरली मोहन बोलै री,
करताल में बंध्यों न रसिया, वह तालन में दीख्यों,

भागूँ कहाँ कलेजौ कालिंदी मैं हूलै री।
संपूरन के संग अपूरन झूला झूलै री।

नभ के नखत उतर बूँदों में बागों फूल उठे री,
हरी-हरी डालन राधा माधव से झूल उठे री,
आज प्राण ने प्रणय भीख से कहा कि नैन उठा तो,

साजन दीख न जाय संभालो जरा दुकूलै री।

दिन तो दिन, कलमंुही साँझ भी अब तो फूलै री,
संपूरन के संग अपूरन झूला झूलै री।