भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

वसंत गीत / गोपाल सिंह नेपाली

Kavita Kosh से
रवीन्द्र प्रभात (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 21:03, 6 फ़रवरी 2010 का अवतरण (नया पृष्ठ: ओ मृगनैनी , ओ पिक बैनी , तेरे सामने बाँसुरिया झूठी है ! रग-रग में इत…)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज



ओ मृगनैनी , ओ पिक बैनी , तेरे सामने बाँसुरिया झूठी है ! रग-रग में इतना रंग भरा, कि रंगीन चुनरिया झूठी है !


मुख भी तेरा इतना गोरा, बिना चाँद का है पूनम ! है दरस-परस इतना शीतल , शरीर नहीं है शबनम ! अलकें-पलकें इतनी काली, घनश्याम बदरिया झूठी है !


रग-रग में इतना रंग भरा, कि रंगीन चुनरिया झूठी है ! क्या होड़ करें चन्दा तेरी , काली सूरत धब्बे वाली ! कहने को जग को भला-बुरा, तू हंसती और लजाती ! मौसम सच्चा तू सच्ची है, यह सकल बदरिया झूठी है !


रग-रग में इतना रंग भरा, कि रंगीन चुनरिया झूठी है !