भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

जला के मशाल-ए-जान हम जुनूं सिफात चले / मजरूह सुल्तानपुरी

Kavita Kosh से
Pratishtha (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 18:38, 19 जून 2008 का अवतरण (New page: {{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=मजरूह सुल्तानपुरी }} जला के मशाल-ए-जान हम जुनूं सिफात च...)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज


जला के मशाल-ए-जान हम जुनूं सिफात चले

जो घर को आग लगाए हमारे साथ चले


दयार-ए-शाम नहीं, मंजिल-ए-सहर भी नहीं

अजब नगर है यहाँ दिन चले न रात चले


हुआ असीर कोई हम-नवा तो दूर तलक

ब-पास-ए-तर्ज़-ए-नवा हम भी साथ साथ चले


सुतून-ए-दार पे रखते चलो सरों के चिराग

जहाँ तलक ये सितम की सियाह रात चले


बचा के लाये हम ऐ यार फिर भी नकद-ए-वफ़ा

अगर-चे लुटते हुए रह्ज़नों के हाथ चले


फिर आई फसल की मानिंद बर्ग-ऐ-आवारा

हमारे नाम गुलों के मुरासिलात चले


बुला ही बैठे जब अहल-ए-हरम तो ऐ मजरूह

बगल मैं हम भी लिए एक सनम का हाथ चले