भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

जिनके जलते हैं पुतले / मनोज श्रीवास्तव

Kavita Kosh से
Dr. Manoj Srivastav (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 11:12, 6 जुलाई 2010 का अवतरण (नया पृष्ठ: {{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार= मनोज श्रीवास्तव |संग्रह= }} {{KKCatKavita}} <poem> ''' जिनके जल…)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज


जिनके जलते हैं पुतले
जिनके जलते हैं पुतले
बीच चौराहे
राजमार्गों के सामने
या, गली-कूचों के
दाएं-बाएं,
वे छपते तो हैं
अखबारों में
और तब भी छपते रहेंगे
जाब उजले कपडे पहन
वे डिनर कर रहे होंगे
किसी राष्ट्राध्यक्ष
या, अंडरर्वर्ल्ड के मुखियाओं संग,
या, जब सार्वजनिक रूप से
कर्णभेदी जयघोषो के बीच
उन्हें माल्यार्पित किया जाएगा--
गाहे-बगाहे
क्योंकि उनके पुतलों का जलना
और विजयमाल से अलंकृत होणा
बहुत काम अंतर हैं दोनों में
उनके लिये

जितने अधिक जलते हैं
उनके पुतले,
मस्त लहालहाएंगे
महात्त्वाकांक्षाओं के
उनके खेत उतने,
क्योंकि नहीं जला करते
जनसाधारण के पुतले
हां, जलती रही हैं
उनकी कुच्ह चीजें
जिनकी सन '४७ से
बढ गई दाहकता ऐसे
कि उदराग्नि की तपिश से
बढता रहा है
धरती का बुखार,
इच्छाओं-कामनाओं के
अनखिले फूल