Last modified on 21 मई 2007, at 18:35

ये रात ये तन्हाई / मीना कुमारी

Ela Johri (चर्चा) द्वारा परिवर्तित 18:35, 21 मई 2007 का अवतरण (New page: रचनाकार:मीना कुमारी Category:कविताएँ Category:मीना कुमारी ~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*~* ये रात ...)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

रचनाकार:मीना कुमारी

~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*

ये रात ये तन्हाई


ये दिल के धड़कने की आवाज़


ये सन्नाटा


ये डूबते तारॊं की


खा़मॊश गज़ल खवानी


ये वक्त की पलकॊं पर


सॊती हुई वीरानी


जज्बा़त ऎ मुहब्बत की


ये आखिरी अंगड़ाई


बजाती हुई हर जानिब


ये मॊत की शहनाई


सब तुम कॊ बुलाते हें


पल भर को तुम आ जाओ


बंद होती मेरी आँखों में

मुहब्बत का

एक ख्वाब़ सजा जाओ