भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

गुलाबों का दरिया / केदारनाथ अग्रवाल

Kavita Kosh से
अनिल जनविजय (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 11:35, 23 मई 2007 का अवतरण (New page: {{KKGlobal}} रचनाकार: केदारनाथ अग्रवाल Category:कविताएँ Category:केदारनाथ अग्रवाल ~*~*~...)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

रचनाकार: केदारनाथ अग्रवाल

~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*~


जिए हम

गुलाबों का दरिया,

महकता-मचलता लिये हम ।


बनाए वसंती-नवेली को अपना,

हृदय से लगाए,

हवा के सुरीले स्वरों में समाए,

सितारों की आंखों से

हम मुस्कराए,


जिए हम

गुलाबों का दरिया,

महकता-मचलता लिए हम ।


('पंख और पतवार' नामक कविता-संग्रह से )