भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

गीतावली पद 101 से 110 तक / पृष्ठ 6

Kavita Kosh से
Dr. ashok shukla (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 16:57, 29 मई 2011 का अवतरण (नया पृष्ठ: {{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=तुलसीदास |संग्रह= गीतावली/ तुलसीदास }} {{KKCatKavita}} [[Category…)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

106
दूलह राम, सीय दुलही री
घन-दामिनि बर बरन, हरन-मन सुन्दरता नखसिख निबही, री ||

ब्याह-बिभूषन-बसन-बिभूषित, सखि अवली लखि ठगि सी रही, री|
जीवन-जनम-लाहु, लोचन-फल है इतनोइ, लह्यो आजु सही, री ||

सुखमा सुरभि सिँगार-छीर दुहि मयन अमियमय कियो है दही, री|
मथि माखन सिय-राम सँवारे, सकल भुवन छबि मनहु मही, री ||

तुलसिदास जोरी देखत सुख सोभा अतुल, न जाति कही, री |
रुप-रासि बिरची बिरञ्चि मनो, सिला लवनि रति-काम लही, री ||