भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

मौसम / प्रणय प्रियंवद

Kavita Kosh से
योगेंद्र कृष्णा (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 15:56, 30 जुलाई 2011 का अवतरण (नया पृष्ठ: {{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=प्रणय प्रियंवद |संग्रह= }} <poem> हमें उपलब्ध कराओ वह…)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज


हमें उपलब्ध कराओ वह क्षण
जिसमें हम जी सकें
अपनी सबसे अच्छी स्मृतियों
जीवन के सबसे सुन्दर संगीत
सबसे आत्मीय चिट्ठियों
सबसे क़रीबी दोस्तों
अपनी सबसे पसंदीदा चीज़ों
और दुनिया की सबसे सुन्दर कविताओं के संग।