भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

धुन लगे दिन / मुत्तुलक्ष्मी

Kavita Kosh से
Neeraj Daiya (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 22:51, 30 सितम्बर 2011 का अवतरण (नया पृष्ठ: {{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=मुत्तुलक्ष्मी }}{{KKAnthologyDeshBkthi}} {{KKCatKavita‎}}<poem>दर्रा सा बन ग…)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

दर्रा सा बन गया हैं
आधी राह सॆ लौटने का
हर दफा |

हॊता हैं भूलॊ का सामना
और टुकड़ों मॆ मिली
कामयाबी कॆ साथ
वापस भॆजॆ गए
अंतहीन
जीवन के लेखे |


बारंबार के आवागमन के बावजूद
खड्डॊ और टीलों की
वाकफियत काम नहीं आती
आड़े खड़े हैं रोड़े बनकर
मदद के लिए ले गए साधन |

कांच की दीवार पर
शोर भरी दस्तक के साथ
राह की खोज
गांठ खोलते खोलते
बढते जाते हैं रहस्य
महीनो और संवत्सरों को
बेरहमी से
सोख रहे दिनों में शांति
तूफान के केंद्र की मानिंद

अनुवाद डॉ. एच. बालसुब्रहमण्यम‌