भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

मंदिर / मधुप मोहता

Kavita Kosh से
आशिष पुरोहित (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 16:16, 11 अक्टूबर 2011 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=मधुप मोहता |संग्रह=समय, सपना और तुम ...' के साथ नया पन्ना बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज


जब तुम सिखला रहे थे
ईंटों को, घर न बनकर
चोट बन जाना,
जब, मैंने तुमसे कहा था।

मत बांधो शांति के
महासागर पर
प्रतिहिंसा के बंदरगाह,
क्योंकि तब
आस्था के हिमालय
ढह जाते हैं
आशा का प्रायद्वीप
बंजर हो जाता है।