भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

अगर / नंदकिशोर आचार्य

Kavita Kosh से
अनिल जनविजय (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 11:50, 29 नवम्बर 2011 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=नंदकिशोर आचार्य |संग्रह=केवल एक प...' के साथ नया पन्ना बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

अगर मैं काल में हूँ
तो अनन्त क्यों नहीं
अगर मैं दिक् में हूँ
तो लौट-लौट
क्यों आता नहीं यहीं

बाहर हूँ दिक्काल से
तो मृत्यु फिर क्या कर लेगी
                           मेरा

अगर दिक्काल में है
                  वह
तो मृत्यु ख़ुद भी
मर्त्य कैसे नहीं ?

20 जून 2009