भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

भागमभाग / नंदकिशोर आचार्य

Kavita Kosh से
अनिल जनविजय (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 13:33, 5 दिसम्बर 2011 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=नंदकिशोर आचार्य |संग्रह=केवल एक प...' के साथ नया पन्ना बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

भाग रहा है समय
या भाग रहा हूँ
               मैं
कौन पीछे है आगे कौन

पकड़ पाए मुझे वह
या पकड़ पाऊँ उसे मैं
तभी तो जानूँ

अभी तो बस
भागमभाग में है
                 समय
और मैं भी ।

16 जुलाई 2009