भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

पुष्प-विकास / रामनरेश त्रिपाठी

Kavita Kosh से
Dkspoet (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 17:41, 7 दिसम्बर 2011 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=रामनरेश त्रिपाठी |संग्रह=मानसी / र...' के साथ नया पन्ना बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

एक दिन मोहन प्रभात ही पधारे, उन्हें
देख फूल उठे हाथ पाँव उपवन के।
खोल खोल द्वार फूल घर से निकल आए,
देख के लुटाए निज कोष सुबरन के॥
वैसी छवि और कहीं खोजने सुगंध उड़ी
पाई न, लजा के रही बाहर भवन के।
मारे अचरज के खुले थे तो खुले ही रहे,
तब से मुँदे न मुख चकित सुमन के॥