भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

सोचा था / रमेश रंजक

Kavita Kosh से
अनिल जनविजय (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 12:44, 19 दिसम्बर 2011 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=रमेश रंजक |संग्रह=गीत विहग उतरा / रम...' के साथ नया पन्ना बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

जाने किन सिरफिरे अभावों में
रद्दी के भाव बिक गए हैं हम
                         बेमौसम ।

आए थे ताज़े अख़बार-से
                     सवेरा था
धूप में नहाए तो बुढ़ियाये
निज-निर्मित कुण्ठ के घेरों से
                           ऊबे तो
अपने अवमूल्यन पर पछताए

सोचा था तैर कर समुन्दर की
लहरों पर नाम लिख गए हैं हम
                            कितना भ्रम ।