भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

हाइकु / भावना कुँअर

Kavita Kosh से
Dr. ashok shukla (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 09:15, 4 मार्च 2012 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=भावना कुँअर }} <poem> र 1 चाहो अगर छूना आ...' के साथ नया पन्ना बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज



1
चाहो अगर
छूना आसमान को
फैलाओ पंख
2
शाम के वक्त
लौटते हैं पंछी भी
आशियाने में
3

सिसक रहे
हरे भरे वृक्ष भी
अत्याचारों से
4
नहीं बनाते
पंछी भी आशियाना
सूखे वृक्षों पे