भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

कविता / अज्ञेय

Kavita Kosh से
Dkspoet (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 20:49, 19 जुलाई 2012 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=अज्ञेय |संग्रह=भग्नदूत / अज्ञेय }} {{...' के साथ नया पन्ना बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

 मानस-मरु में व्यथा-स्रोत स्मृतियाँ ला भर-भर देता था,
वर्तमान के सूनेपन को भूत द्रवित कर देता था,
वातावलियों से ताडि़त हो लहरें भटकी फिरती थीं-
कवि के विस्तृत हृदय-क्षेत्र में नित्य हिलोरें करती थीं।

चिर-संचय से धीरे-धीरे कवि-मानस भी भर आया
किन्तु न फूट निकलने के पथ भाव-तरंगिनि ने पाया।
फिर भी कूलों से पागल-सा छलक गया वह पारावार-
'कविता! कविता!' कहता उस में बहा जा रहा सब संसार!

अमृतसर जेल, दिसम्बर, 1931