भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

देहरी पर दिया / अज्ञेय

Kavita Kosh से
Dkspoet (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 17:12, 10 अगस्त 2012 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=अज्ञेय |संग्रह=ऐसा कोई घर आपने दे...' के साथ नया पन्ना बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

देहरी पर दिया
बाँट गया प्रकाश
कुछ भीतर, कुछ बाहर :
बँट गया हिया-
कुछ गेही, कुछ यायावर।
हवा का हलका झोंका
कुछ सिमट, कुछ बिखर गया
लौ काँप कर फिर थिर हुई :
मैं सिहर गया।