भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए
दिल खोल के मिल ले सनम फिर हम कहाँ अब तुम कहाँ / महेन्द्र मिश्र
Kavita Kosh से
Mani Gupta (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 17:01, 23 अक्टूबर 2013 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=महेन्द्र मिश्र |अनुवादक= |संग्रह...' के साथ नया पन्ना बनाया)
यार मिल जावो गले से अब तो फागुन आ गया।
आम टेसू फूल गया जोबन का अर्मा छा गया।
दर बदर-घर-घर में होली रंग केसर कुमकुमा,
चल रही पिंचकारियाँ मुख पर गुलाली छा गया।
ढोल डफ कर ताल बीना बज रही है तालियाँ
गालियाँ देते हैं लाखें सभी हया उड़ता गया।
शोर पपिहा की मची है कोकिलों की धूम है-
ए महेन्दर भाग जागे चांद भी उलझा गया।