भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए
सहते-सहते यारे सद्मा दिल में अरमां सो गया / महेन्द्र मिश्र
Kavita Kosh से
Mani Gupta (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 07:37, 24 अक्टूबर 2013 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=महेन्द्र मिश्र |अनुवादक= |संग्रह...' के साथ नया पन्ना बनाया)
सहते-सहते यारे सद्मा दिल में अरमां सो गया।
मलते-मलते अब कलेजे दर्द पैदा हो गया।
बातों-बातों में हमे तूने दी हजारों गालियाँ
चूँ न निकली मेरे मूँ से तेरा शिकवा हो गया।
चार दिन की चाँदनी है फिर अंधेरी रात है,
सवत के घर अब तो जाना तो सोहरा हो गया।
दिल महेन्दर टूटकर फिर कभी जुटता नहीं,
फूटी आँखें क्या करोगे होना था वो हो गया।