भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए
मन राम भजो सब काम तजो क्या ठीक तेरे जिन्दगानी का / महेन्द्र मिश्र
Kavita Kosh से
Mani Gupta (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 07:58, 24 अक्टूबर 2013 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=महेन्द्र मिश्र |अनुवादक= |संग्रह...' के साथ नया पन्ना बनाया)
मन राम भजो सब काम तजो क्या ठीक तेरे जिन्दगानी का।
कुछ धर्म करो कुछ कर्म करो अब छोड़ो चाल नादानी का।
दुनिया का झूठ झमेला है यह चार दिन का मेला है
अब जाना अंत अकेला है ये लीला अंतरयामी का।
जो कबूल किया सो भूल गया प्रभु से क्या मुँह दिखलाओगे,
अबहूँ से चेत सबेरा जी अब छोड़ो बात गुमानी की।
सोबत जागत वो याद करो औरवक्त नहीं बरबाद करो,
द्विज महेन्द्र हरिशरण गहो नाता रख सेवक स्वामी का।