भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

कचट / हरिऔध

Kavita Kosh से
Gayatri Gupta (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 19:04, 17 मार्च 2014 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=अयोध्या सिंह उपाध्याय ‘हरिऔध’ |अ...' के साथ नया पन्ना बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

 क्या न हित-बेलि लहलही होगी।

क्या सकेगा न चैन चित में थम।

हो सवें+गे न क्या भले दिन फल।

क्या सकेंगे न फूल फल अब हम।

साँसतें क्या इसी तरह होंगी।

जायगा सुख न क्या कभी भोगा।

क्या दुखी दिन बदिन बनेंगे ही।

क्या वु+दिन अब सुदिन नहीं होगा।

क्या बचाये न बच सकेगा वु+छ।

क्या चला जायगा हमारा सब।

क्या गिरेंगे इसी तरह दिन दिन।

क्या फिरेंगे न दिन हमारे अब।

कर लगातार भूल पर भूलें।

क्या रहेंगे सदा बने भोले।

क्यों खेले खोखले बना कोई।

क्या खुलेगी न आँख अब खोले।

क्या बुरे से बुरे दुखों को सह।

एड़ियाँ ही घिसा करेंगे हम।

क्या टलेंगे न पीसने वाले।

क्या सदा ही पिसा करेंगे हम।