भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

याद / हरिऔध

Kavita Kosh से
Gayatri Gupta (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 09:04, 20 मार्च 2014 का अवतरण

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

क्या रहे और हो गये अब क्या।
याद यह बार बार कहती है।
सोच में रात बीत जाती है।
आँख छत से लगी ही रहती है।

हुन बरसता था, अमन था, चैन था।
था फला-फूला निराला राज भी।
वह समाँ हम हिन्दुओं के ओज का।
आँख में है घूम जाता आज भी।

वे हमारे अजीब धुनवाले।
सब तरह ठीक जो उतरते थे।
आज जो हैं कमाल के पुतले।
काल उन के कभी कतरते थे।

जब रहे रात दिन हमारे वे।
पाँव जब धाक चूम जाती है।
क्या रहे और तब रहे कैसे।
अब न वह बात याद आती है।

हैं पटकते कलप कलप उठते।
याद कर राज पाट खोना हम।
होठ को चाट चाट लेते हैं।
देख दिल का उचाट होना हम।

जो कि दमदार थे बड़े उन को।
धूल में था मिला दिया दम में।
थे दिलाबर कभी हमीं जग में।
थी बड़ी ही दिलावरी हम में।

साँसतों का सगा सितम पुतला।
कब हमें मानता न यम सा था।
थी दिलेरी बहुत बड़ी हम में।
कौन जग में दिलेर हम सा था।