भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

छाती / हरिऔध

Kavita Kosh से
Gayatri Gupta (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 14:24, 2 अप्रैल 2014 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=अयोध्या सिंह उपाध्याय ‘हरिऔध’ |अ...' के साथ नया पन्ना बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

नाम को जिन में भलाई है नहीं।
बन सकेंगे वे भले कैसे बके।
कह सकेंगे हम नरम कैसे उसे।
जो नरम छाती न नरमी रख सके।

जो रही चूर रँगरलियों में।
जो सदा थी उमंग में माती।
आज भरपूर चोट खा खा कर।
हो गई चूर चूर वह छाती।