भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

बाप / राजेन्द्र जोशी

Kavita Kosh से
Neeraj Daiya (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 21:54, 14 मई 2014 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=राजेन्द्र जोशी |संग्रह=सब के साथ ...' के साथ नया पन्ना बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

तुम बाप बनना चाहते हो!
जानते हो बाप बनने के नियम
बेटे सा प्यार
माँ सा दुलार
रोज मिलना
मिलते ही रहना
रोज रोज बातें करना
अच्छा बोलो
तुम्हारा जन्मदिन कब आता हैं
उसी दिन
बड़े सवेरे आ जाना
ऊसर भूमि पर
एक खड्डा खोदना
एक पेड़ लगाना
पानी देना
हरा रखना
संवारना
दुलारना
खूब बातें करना
लो
आप बन गये बाप!