भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए
कैनवास / पुष्पिता
Kavita Kosh से
Gayatri Gupta (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 12:43, 26 मई 2014 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=पुष्पिता |अनुवादक= |संग्रह= }} {{KKCatKavita...' के साथ नया पन्ना बनाया)
बच्चे
अपने सपनों की दीवार पर
पाँव के तलवे बनाता है
लावा के रंग में
और उसी में सूरज उगाता है।
आकाश उसका
नीला नहीं पीला है
सूरज उसके लिए
पीला नहीं लाल है।
पेड़ का रंग उसने
हरा ही चुना है
उसी में उसका मन भरा है।
बच्चे ने
सपनों के रंग बदल दिए हैं
अपने कल के कैनवास के लिए।