भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए
विचार / मणि मोहन
Kavita Kosh से
अनिल जनविजय (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 19:41, 6 दिसम्बर 2014 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=मणि मोहन |अनुवादक= |संग्रह= }} {{KKCatKavita}} ...' के साथ नया पन्ना बनाया)
जी नहीं....शुक्रिया
आपके इस विचार के लिए
जो सरसराता हुआ
आना चाहता है
मेरे करीब...
बहुत ख़ूबसूरत है
लेकिन ज़हर से बुझा हुआ
परिपक्व भी
जैसे अपना फन फैलाए
किंग कोबरा --
जी नहीं....शुक्रिया ।