भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए
एक परी आए / शिवांक
Kavita Kosh से
Anupama Pathak (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 22:38, 6 अक्टूबर 2015 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=शिवांक |अनुवादक= |संग्रह= }} {{KKCatBaalKavita}}...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)
एक परी आए,
गरमी को दूर भगाए!
परी हमारी दोस्त बन जाए
साथ हमारे खेले,
साथ हमारे गाए!
एक परी आए,
दुनिया की सैर कराए!
परी हमें कहानी सुनाए,
सबसे अच्छी नींद सुलाए,
सबका मन बहलाए!
एक परी आए,
होमवर्क कर जाए!