भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

प्रजातंत्र / जया पाठक श्रीनिवासन

Kavita Kosh से
Anupama Pathak (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 09:40, 13 अक्टूबर 2017 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=जया पाठक श्रीनिवासन |अनुवादक= |सं...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

हिन्दी शब्दों के अर्थ उपलब्ध हैं। शब्द पर डबल क्लिक करें। अन्य शब्दों पर कार्य जारी है।

कई देवताओं के होते हैं
दो से अधिक हाथ
स्वभाविक है
कार्य कुशलता बढ़ जाती होगी
किन्तु एक से अधिक सर होना
नहीं समझ आता
एक ही देह को नियंत्रित करने के लिए
चार चार दिमाग !!
ज़रूर होती होगी उनमे भी
देह पर वर्चस्व के लिए जटिल होड़
कैसे तब
चुनती होगी बेचारी देह
उनमें
अपने लिए योग्य नायक
क्या देवताओं की देह
झेल पाती होगी
प्रजातंत्र की विडम्बना ?