भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

आँखों में जितने सपने हैं / अभिषेक कुमार अम्बर

Kavita Kosh से
Abhishek Amber (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 21:02, 17 मार्च 2018 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=अभिषेक कुमार अम्बर |संग्रह= }} {{KKCatGhaz...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

आँखों में जितने सपने हैं
उनमें से अपने कितने हैं।

अमृत पीकर खुश मत हो तू,
विष के प्याले भी चखने हैं।

इनमें भी तुम बैर करोगे,
जीवन के दिन ही कितने हैं।

फ़ाक़े में मालूम पड़ेगा,
कौन पराये और अपने हैं।

इस मिटटी में प्यार के ‘अम्बर’
लाखों अफ़साने दफ़्ने हैं।