भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

चलते चलो / रणजीत

Kavita Kosh से
सशुल्क योगदानकर्ता ५ (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 11:53, 16 मई 2019 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=रणजीत |अनुवादक= |संग्रह=बिगड़ती ह...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

जो सोता है
उसका दिमाग सोता है
जो जागता है, उसका दिमाग़ जागता है
ऊँगते हुए शरीर का मन भी ऊँघता है
और चलेत हुए शरीर का मन भी
जिसका तन यात्रा करता है बस या रेल में
और पहुँचता है किसी मंजिल तक
उसका मन यात्रा करता है
चिन्तन और मनन में
और पहुँचता है किसी निष्कर्ष तक
तन और मन का वही संबंध है
जो पहियों और गाड़ी का है
इसलिए मन-मस्तिष्क को गतिशील रक्खो
चलते चलो, चलते चलो।