भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

उस रोज / राघवेन्द्र शुक्ल

Kavita Kosh से
सशुल्क योगदानकर्ता ५ (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 23:32, 21 जुलाई 2019 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=राघवेन्द्र शुक्ल |अनुवादक= |संग्र...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

बस कलम उठाई, लिक्खा रंग।

उस रोज न रक्खा वश में मन
सब छंद कहीं पर छोड़, कवी
हर शर्त के नाके तोड़, कवी
सब भूल गया वर्जन-अर्जन।

उस रोज नहीं ढूंढे अक्षर
उस रोज नहीं खोजा शीर्षक
उस रोज लिखा जो कुछ, औचक
वह अर्थ-भाव जो चिर-दुर्धर।

ध्वस्त किया सब अनुशासन
प्रस्तर पर लिखे नियम-संयम
उन्मुक्त व्योम के मध्य स्वयं
का घोषित किया विश्व-निर्वासन।

इग्नोर किया सब राह-वाह
इक लीक धरी, फिर मेड़ पड़ी
परवाह जगत की, किया स्वाह
बहने ही दिया जीवन बेढंग।