भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

मीत गधे / लक्ष्मी खन्ना सुमन

Kavita Kosh से
सशुल्क योगदानकर्ता ५ (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 20:53, 5 अप्रैल 2020 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=लक्ष्मी खन्ना सुमन |अनुवादक= |संग...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

क्यों गुमसुम हो मीत गधे
गाओ मीठे गीत गधे

हो कुम्हार या हो धोबी
लो सबका मन जीत गधे

देख दुल्लत्ती को तेरी
सिंह हुआ भयभीत गधे

शिकन नहीं यह भूसा भी
है तुमको नवनीत गधे

गर्मी-सर्दी सबमें ही
छेड़ रहे संगीत गधे

क्या कलियाँ क्या 'सुमन' तुम्हें
हरी घास सुख नीत गधे