भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए
पिताजी काहे को (बिदाई गीत) / खड़ी बोली
Kavita Kosh से
Rameshwarkamboj (चर्चा) द्वारा परिवर्तित 18:33, 11 सितम्बर 2008 का अवतरण (नया पृष्ठ: '''बिदाई गीत -2<br>''' पिताजी काहे को ब्याही परदेस…<br> हम तो पिताजी थारे झ...)
बिदाई गीत -2
पिताजी काहे को ब्याही परदेस…
हम तो पिताजी थारे झाम्बे की चिड़िया
डळा मारै उड़ जाएँ ,
काहे को ब्याही परदेस…
हम तो पिताजी थारे खूँटे की गउँवाँ
जिधर हाँको हँक जाएँ ,
काहे को ब्याही परदेस…
हम तो पिताजी थारे कमरे ईंटें,
जिधर चिणों चिण जाएँ,
काहे को ब्याही परदेस…