भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए
बहती-बहती / गगन गिल
Kavita Kosh से
अनिल जनविजय (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 14:07, 12 सितम्बर 2008 का अवतरण (नया पृष्ठ: {{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=गगन गिल |संग्रह=थपक थपक दिल थपक थपक / गगन गिल }} बह...)
बहती-बहती
बह गई
री माँ
- सहती-सहती
- सह गई
- री माँ
- गुमसुम-गुमसुम
- चुप हुई
- री माँ
- ढहती-ढहती
- ढह गई
- री माँ
(राह में) अटकी-अटकी
रुक गई
री माँ
- (एड़ी) घिसती-घिसती
- थक गई
- री माँ
- (बात) कहती-कहती
- टुक गई
- री माँ
- (काँटें) चुगती-चुगती
- छिद गई
- री माँ
ढूंढ़ती-ढूंढ़ती
गुम हुई
री माँ
- प्यासी-प्यासी
- फुर्र हुई
- री माँ
- ठंडा पानी
- पी मरी
- री माँ
- देख उसे
- फिर जी गई
- री माँ!