भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

रात / आकिब जावेद

Kavita Kosh से
सशुल्क योगदानकर्ता ५ (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 00:15, 29 अगस्त 2021 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=आकिब जावेद |अनुवादक= |संग्रह= }} {{KKCatGha...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

बिजलियाँ
रात का अँधेरा
घनघोर बारिश
वो काली रात
मिट्टी का घर
घर का वह फूस
उनके हाथ आग
भाग्य है मेरे साथ
वो चेहरा

भयभीत मन
तूफानी रात
आँखों में बरसात
लरज़ते कदम
सुनसान रात

ख़ामोश लब
खाली हांडी
चूल्हा ठंडा
सुकड़ती आँत
सोचता ये मन

बीते ये रात
निकले दिन
लाए खुशियों
की सौगात॥