भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

POLYPHONY / शशिप्रकाश

Kavita Kosh से
अनिल जनविजय (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 22:38, 16 जनवरी 2022 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=शशिप्रकाश |अनुवादक= |संग्रह= }} {{KKCatKav...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

एक आवाज़ में होती हैं
कई आवाज़ें —

कभी सुसंगत, कभी विसंगत,
स्मृति और अनुभव की
अलग-अलग परतों से
ऊपर उठती हुईं
एक-दूसरे को धकेलती हुईं I

नहीं पता,
क्या अभिव्यक्त हो पाता है
और क्या नहीं

और हम जीवन भर
विचार का पीछा करते हैं
और सपने बुनते हैं  !