भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

क्योंकि वो / नरेश गुर्जर

Kavita Kosh से
सशुल्क योगदानकर्ता ५ (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 00:50, 13 नवम्बर 2022 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=नरेश गुर्जर |अनुवादक= |संग्रह= }} {{KKCat...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

एक कवि
बना सकता है
शब्दों से चित्र

एक शिल्पी
दे सकता है
पत्थरों को शब्द

एक चित्रकार
लिख सकता है
रंगों से कहानी

लेकिन एक स्त्री
जानती हैं
यह तीनों कलाएं

क्योंकि
वो सिखा सकती है
तुम्हें प्रेम करना।