भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए
तेरी खातिर / राकेश कुमार
Kavita Kosh से
सशुल्क योगदानकर्ता ५ (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 22:46, 16 फ़रवरी 2025 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=राकेश कुमार |अनुवादक= |संग्रह= }} {{KKCat...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)
हमने सबकुछ छोड़ दिया है तेरी खातिर ।
जाने कितना दर्द, पिया है तेरी खातिर ।
वैसे तो सब लोग, हमारे अपने ही थे,
सबसे नाता तोड़ लिया है तेरी खातिर।
मार न पाया एक, कभी मैं मक्खी-मच्छर,
अरमानों का खून, किया है तेरी खातिर ।
गली-गली में ख़ूब सुनाई देते ताने,
फिर भी लब को नित्य, सिया है तेरी खातिर ।
मिली प्रेम में मात्र, मुझे तो रुसवाई ही,
फिर भी हर पल प्रेम, ज़िया है तेरी खातिर।