भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

राधिका / विष्णु विराट

Kavita Kosh से
पूर्णिमा वर्मन (चर्चा) द्वारा परिवर्तित 10:54, 17 सितम्बर 2006 का अवतरण

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

कवि: विष्णु विराट

~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*~

जान कर उससे ठगी है राधिका।

श्याम की इतनी सगी है राधिका॥


आंख में अरुणाभ डोरे कह रहे हैं,

रतजगी या रतिजगी है राधिका॥


देह से यह प्राण तक है, रसोवैस:,

उस रसिक के रसपगी है राधिका॥


गौर-श्यामल द्वैत में अद्वैत लगती,

उस विरल रंग में रंगी है राधिका॥


बावरी-सी कुंज गलियों में भटकती,

नेह की क्या लौ लगी है राधिका॥


उमड़ता घनश्याम, उसके अंक सिमटी,

बीजुरी-सी जगमगी है राधिका॥