भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

मैत्रेयी / आलोक श्रीवास्तव-२

Kavita Kosh से
Dkspoet (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 10:39, 10 नवम्बर 2009 का अवतरण

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

....और तब
याज्ञवल्क्य के वन की ओर बढ़े
कदमों को रोक कर
मैत्रेयी ने कहा -
'ज्ञान का अमरत्व दें मुझे'

ॠषि ठहर गये

मैत्रेयी आज भी रोको ॠषि को

प्रकृति से पूछो
इतिहास से और समय से मांगो
ज्ञान का अमरत्व

मैत्रेयी
फिर ठुकरा दो
ज्ञान के एवज में
संसार भर की
धन-संपदा !