भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए
सेब / त्रिलोचन
Kavita Kosh से
Rajeevnhpc102 (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 08:13, 17 दिसम्बर 2009 का अवतरण (नया पृष्ठ: {{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=त्रिलोचन }}<poem>सेब अब भारत में होता है जहाँ भी पहा…)
हिन्दी शब्दों के अर्थ उपलब्ध हैं। शब्द पर डबल क्लिक करें। अन्य शब्दों पर कार्य जारी है।
सेब अब भारत में होता है
जहाँ भी पहाड़ हैं
वहाँ भूमि इस को
अनुकूल मिलती है
ख़ास कर तराई में
हिमालय की।
पहले यह फल अमरीकी
पहचाना जाता था
अब तो सार्वभौम है
भूगोल की जिव्हाए
बखानती हैं इस का स्वाद।
इस के बगीचे
कहाँ कैसे हैं
विक्रेता ग्राहकों को
समझाते हैं।
बाजारों में
सेब सादर सजा कर
दिखाते हैं और रखते हैं
दाम पूछ कर लोग लेते हैं।
24.02.2003