भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

गुड़िया-2 / नीरज दइया

Kavita Kosh से
Neeraj Daiya (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 17:56, 22 जुलाई 2010 का अवतरण (नया पृष्ठ: <poem>जिंदा रहती है लड़की में गुड़िया जिंदा रहती है औरत में लड़की अं…)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

जिंदा रहती है
लड़की में गुड़िया

जिंदा रहती है
औरत में लड़की

अंत में वह गुड़िया
बन जाती है बुढ़िया !