भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

पन्ना / काली घटा छाई

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

रचनाकार: ??                 

काली घटा छाई, हो राजा! काली घटा छाई।
शीशे की पालकी में तेरी लाल परी आई।।

दो दिन की ज़िन्दगानी है जी भर के पिए जा
तौबा के साथ-साथ इसे ख़त्म किए जा।।
मैं भर के जाम लाई, हो राजा! काली घटा छाई।।

अब आके चला जाएगा रिमझिम का ज़माना।
हो ना जाए कहीं ख़त्म साँसों का ख़जाना।।
है ज़िन्दगी हरजाई, हो राजा! काली घटा छाई।।