भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए
फर्क / राजेश श्रीवास्तव
Kavita Kosh से
हिन्दी शब्दों के अर्थ उपलब्ध हैं। शब्द पर डबल क्लिक करें। अन्य शब्दों पर कार्य जारी है।
आदमी पालिए या साँप-
दोनों का अर्थ एक है।
देखना सिर्फ ये है कि आपने क्या किया है,
जंगल में घर बनाया है
या घर में जंगल बना लिया है।