भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए
अच्छी है यही खुद्दारी क्या/ श्रद्धा जैन
Kavita Kosh से
					
										
					
					अच्छी है यही खुद्दारी क्या
रख जेब में दुनियादारी क्या
 
जो दर्द छुपा के हंस दे हम
अश्क़ों से हुई गद्दारी क्या 
 
हंस के जो मिलो सोचे दुनिया 
मतलब है, छुपाया भारी क्या 
 
वे देह के भूखे, क्या जाने
ये प्यार वफ़ा दिलदारी क्या
 
बातें तो कहे सच्ची "श्रद्धा"
वे सोचे, मीठी ख़ारी क्या
	
	