भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए
एक साँस आए / गगन गिल
Kavita Kosh से
एक साँस आए
एक साँस जाए
बीच में दरिया
डुबकी लगवाए
- एक साँस अटके
- एक साँस भटके
- पिंजरे में मैना सिर
- रह-रह कर पटके
एक साँस गुमसुम
एक साँस बड़बड़
नींद चाहे छूटे ना
सपना तो टूटे
- एक साँस सूखी
- एक साँस बिरहन
- एक साँस विनती
- एक साँस मिन्नत
एक साँस तपती
एक साँस ठंडी
वही साँस मिट्टी
वही साँस जन्नत
- एक साँस दरिया
- एक साँस मरुथल
- उसी में तूफ़ान आया
- उसी में बवंडर