भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

कविता कोश सामाजिक

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

कविता कोश सामाजिक एक नई पहल है जिसके अंतर्गत कविता कोश अपनी लोकप्रियता का लाभ हिन्दी से संबंधित अन्य परियोजनाओं को भी देता है। फ़िलहाल इस अवधारणा में निम्नलिखित दो सुविधाएँ शामिल हैं।

अधिक जानकारी के लिए kavitakosh@gmail.com पर सम्पर्क करें।

सामाजिक बैनर सपोर्ट

  1. कविता कोश आपकी परियोजना को 470px चौड़ा और 100px ऊँचाई का स्थान बैनर को प्रदर्शित करने के लिए दे सकता है। इसके अलावा इस बैनर को आपकी वेबसाइट से लिंक किया जा सकता है जिससे कि कविता कोश के ज़रिए अधिक-से-अधिक लोग आपकी वेबसाइट पर आकर आपकी परियोजना के बारे में जानकारी पा सकें और उससे जुड़ सकें।
  2. कृपया ध्यान दें कि किसी परियोजना को यह सुविधा देना या ना देना पूर्णतया कविता कोश टीम के अधिकार में है। किस परियोजना को सहायता दी जाएगी और कितने समय के लिए दी जाएगी –इसका निर्णय करने का पूरा अधिकार कविता कोश टीम के पास है।
  3. ब्लॉग्स और इंटरनेट पर पहले से लोकप्रिय वेबसाइट्स के लिए यह सुविधा उपलब्ध नहीं है।
  4. कविता कोश कभी भी बिना नोटिस दिए या कारण बताए आपको मिल रही सुविधा को बंद कर सकता है।
  5. चूंकि इस सुविधा के लिए आपसे कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा –इसलिए कविता कोश इस बाबत किसी भी तरह से उत्तरदायी नहीं होगा। यह सुविधा केवल हिन्दी के प्रचार-प्रसार को बढ़ावा देने के उद्देश्य दी जा रही है।

साहित्यिक गतिविधियाँ

यदि आप कोई साहित्यिक गतिविधि (जैसे कि सेमिनार, कवि सम्मेलन, मुशायरा, पुस्तक लोकार्पण, मेला, पुस्तक पाठ इत्यादि) का आयोजन कर रहे हैं और इसके बारे में सूचना जनसाधारण तक पहुँचाना चाहते हैं तो कविता कोश इस काम में आपकी मदद करेगा। अधिक जानकारी