भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

घिरी रात में / विष्णुचन्द्र शर्मा

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

रात घिरेगी
दूर पहाड़ी पर...!
हँसते नभ पर मैं
चित्र रचूँगा औ पेड़ों से बात करूँगा
दूर पहाड़ी पर
गाऊँगा खुले कंठ से
घिरी रात में!