भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए
जलो दीप से / सपना मांगलिक
Kavita Kosh से
हिन्दी शब्दों के अर्थ उपलब्ध हैं। शब्द पर डबल क्लिक करें। अन्य शब्दों पर कार्य जारी है।
कर्म हमेशा करते रहना
मायूसी का न पहनो गहना
दूर हटेगी गम की काली
जीवन में छाये खुशहाली
जलो दीप से लाओ दीवाली
करो पथ दूजों का आलोकित
देखो होगा मन कितना पुलकित
प्रेम समर्पण की बाती निराली
जले अगर तो मने दीवाली