भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

दुःख / कुलदीप सिंह भाटी

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

एक को पहाड़ों
और
दूसरे को मायके से निकलना होता है।

एक को सागर
और
दूसरे को ससुराल में मिल जाना होता है।

मिलने पर
नदियों की खो जाती है सरसता
और
स्त्रियों से छूट जाता है उपनाम।
कितना कुछ मिलता-जुलता होता है

दुःख.
नदियों और स्त्रियों का।